जबलपुर जिले के कैलवास ग्राम पंचायत (बरेला) में विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 जो कि राष्ट्रीय स्तर पर पूरे देश में कृषि मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आई.सी.ए.आर., कृषि विज्ञान केंद्रों एवं राज्य कृषि विभाग के सहयोग से दिनांक 29 मई से 12 जून तक चलाया जा रहा है, के क्रम में एक वृह्द कृषक संवाद/परिचर्चा का दिनांक 10 जून 2025 को सफलता पूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जे.एस. मिश्र निदेशक, खरपतवार अनुसंधान निदेशालय, जबलपुर एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. दिनकर शर्मा संचालक, प्रसार सेवा जे.एन.के.वी.वी., जबलपुर रहे, जिन्होंने अपने उद्बोधन में कृषक भाई बहनों से अपील करते हुए कहा कि उन्नत कृषि, बागवानी, मत्स्य पालन, पशुपालन को वैज्ञानिक तरीके से करें ताकि ज्यादा से ज्यादा गुणवत्तापूर्ण उत्पादन एवं आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकें। इसके साथ ही उन्होंने मृदा स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन, संरक्षित कृषि, प्राकृतिक खेती, फसल विविधता एवं उन्नत यंत्रों इत्यादि पर भी प्रकाश डालते हुए विकसित कृषि संकल्प अभियान से जुडकर ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र, जबलपुर तथा कृषि एवं अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा कृषकों हेतु भारत सरकार, आई.सी.ए.आर. एवं राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में डॉ. पी.के. सिंह प्रधान वैज्ञानिक आई.सी.ए.आर., डॉ. अच्छता तोमर, डॉ. प्रमोद गुप्ता, वैज्ञानिक के.वी.के. जबलपुर, श्री राजेन्द्र सिंह, एकता मिश्रा, नीता गुजराल, कविता अमूल, दुलीचंद्र गौड़, नेहा देशमुख, इत्यादि अधिकारी उपस्थित रहें।इस अवसर पर गॉंव के सरपंच श्री गोपाल प्रसाद यादव, सचिव श्री वुनेश झारिया, मिथलेश यादव सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरूष कृषक उपस्थित रहें।