खरपतवार अनुसंधान निदेषालय, जबलपुर द्वारा दिनांक 08 मार्च, 2020 को  अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। महिला दिवस पर महिला कृषकों को कृषि से सवंधित जानकारी प्रदान कर उन्हें जागरूक किया गया ताकि वे कम खर्च  एवं शारिरिक श्रम में ज्यादा उत्पादन प्राप्त कर अपनी आय को बढा सकें। इस कार्यक्रम में लगभग 100 महिलाओं ने भाग लिया जिसमें जबलपुर जिले विभिन्न क्षेत्रों के महिला कृषकों के अलावा कृषि वैज्ञानिकों व तकनीकी अधिकारियों भी उपस्थित रहे।
                            
                         
                        
                            
                                डॉ. पी.के.सिंह, निदेषक, खरपतवार अनुसंधान निदेषालय ने अपने उद्बोधन में मृदा स्वास्थ्य हेतु संतुलित पोषक तत्वो के उपयोग पर जोर दिया, साथ ही खाघान्न उत्पादन बढाने हेतु महिला कृषकों को तकनीकी जानकारी के साथ संरक्षित खेती अपनाने व खेतो मे होने वाले खरपतवारों तथा फसल अवषेषो से खाद बनाने की विधि के बारे में बताया तथा इनके उपयोग से मृदा की उर्वरक शक्ति बढाने के लिये महिला कृषकों से अपील भी की। डा. सिंह ने इस अवसर पर महिलाओ द्वारा विभिन्न क्षेत्रो में प्राप्त की जा रही उल्लेखनीय सफलताओ का जिक्र करते हुए कृषि के क्षेत्र में महिलाओ के योगदान पर विषेष चर्चा की गई। उन्हे जागरूक होने एवं अपने अधिकारो का भरपूर प्रयोग करने की सलाह दी गई तथा उन्हे कृषि के क्षेत्र में उन्नत खोजो की जानकारी देते हुए अपनी आवष्यकतानुसार नवीन तकनिको को अपनाने की सलाह दी ताकि महिलायें कृषि के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर सके।
                            
                         
                        
                            
                                डॉ. शोभा सोंधिया, प्रधान वैज्ञानिक ने सबका स्वागत करते हुये रसायनो के उपयोग से होने वाले प्रदुषण को रोकने की जानकारी प्रदान की । इस अवसर पर महिला कृषकों को विभिन्न प्रयोगषालाओं एवं प्रक्षेत्र का भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम में डॉ. योगिता, वरिष्ठ वैज्ञानिक द्वारा भी अपने अनुभव महिला कृषकों से साझा किये। कार्यक्रम का संचालन श्री जी.आर.डोंगरे ने किया।